जौनपुर: ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा की अध्यक्षता में ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर अंतरविभागीय बैठक संपन्न

जौनपुर

जौनपुर जनपद के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा की अध्यक्षता में रविवार को पुलिस लाइन सभागार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ 17 सितंबर से 17 अक्टूबर की तैयारियों को लेकर अंतरविभागीय बैठक आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा की अध्यक्षता में रविवार को पुलिस लाइन सभागार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ 17 सितंबर से 17 अक्टूबर की तैयारियों को लेकर अंतरविभागीय बैठक आयोजित की गई। अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवा काल के जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना और नागरिकों को ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प से जोड़ना है।

अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. के मार्गदर्शन में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों की सूची तैयार की जा रही है और पिछले 9 वर्षों में हुए विकास कार्यों के ‘पहले और बाद’ के बदलावों को प्रदर्शित किया जाएगा।

बैठक में खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, विधायक बदलापुर रमेश चंद्र मिश्रा, शाहगंज विधायक रमेश सिंह, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशु, जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति और पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.