महराजगंज: फरेंदा में PDA जनपंचायत का आयोजन, पूर्व मंत्री बोले- ‘2027 में PDA ही लिखेगा सत्ता का फैसला’

महराजगंज

महराजगंज के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देते हुए समाजवादी पार्टी द्वारा फरेंदा स्थित गुप्ता मैरिज हॉल में ‘PDA जनपंचायत’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हिस्सा लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देते हुए समाजवादी पार्टी द्वारा फरेंदा स्थित गुप्ता मैरिज हॉल में ‘PDA जनपंचायत’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हिस्सा लिया।

भाजपा सरकार पर साधा निशाना

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डॉ. रामदुलार राजभर ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के शासन में पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज सबसे अधिक प्रताड़ित है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का PDA का नारा 2027 में परिवर्तन लाएगा। साथ ही दावा किया कि सपा सरकार बनने पर महिलाओं को ₹40,000 सालाना दिए जाएंगे और जातीय जनगणना कराई जाएगी।

स्थानीय नेतृत्व पर दिया जोर

फरेंदा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राम प्रकाश सिंह ने कहा कि फरेंदा की जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र की जनता किसी बाहरी प्रत्याशी को स्वीकार नहीं करेगी और स्थानीय नेता को ही चुनाव लड़ाया जाना चाहिए। वहीं, सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और सपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.