जौनपुर

जौनपुर जनपद के रामपुर थाना क्षेत्र के सपही गांव निवासी लल्लन गौतम 56 का शव शनिवार सुबह साधीरनगंज बाजार के पास धान के खेत में पानी में तैरता मिला। घटना की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के रामपुर थाना क्षेत्र के सपही गांव निवासी लल्लन गौतम 56 का शव शनिवार सुबह साधीरनगंज बाजार के पास धान के खेत में पानी में तैरता मिला। घटना की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, लल्लन गौतम 10 सितंबर को साइकिल से सामान खरीदने साधीरनगंज बाजार गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। काफी तलाश के बाद बाजार में उनकी साइकिल और चप्पल मिली थी, जिसके बाद पुत्र विजय गौतम ने थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी थी। शनिवार सुबह मेडिकल स्टोर के पास खेत में शव मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया।
सूचना पर पहुंची रामपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
गौ सम्मान आह्वाहन अभियान: संतों ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में चलाया जनसंपर्क, गौ हत्याबंदी कानून की मांगhttps://t.co/zBy3IRv01M
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 12, 2026












