सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खेसरहा की साइबर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए साइबर फ्रॉड के शिकार एक व्यक्ति की ₹70,030 की धनराशि वापस कराने में सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खेसरहा की साइबर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए साइबर फ्रॉड के शिकार एक व्यक्ति की ₹70,030 की धनराशि वापस कराने में सफलता हासिल की है।
UPI के जरिए हुई थी ठगी
जानकारी के अनुसार, खेसरहा निवासी गुलाम हुसैन पुत्र मुस्ताक अहमद के साथ UPI के माध्यम से ₹2 लाख की साइबर ठगी हुई थी। पीड़ित ने 12 फरवरी 2026 को NCRP (नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल) पर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। मामला संज्ञान में आने के बाद थाना खेसरहा की साइबर टीम ने तुरंत संबंधित बैंक से संपर्क साधा और ठगी की रकम होल्ड व रिकवर कराने की प्रक्रिया शुरू की।
पुलिस की कार्रवाई पर पीड़ित ने जताया आभार
साइबर टीम की प्रभावी कार्रवाई के फलस्वरूप फ्रॉड की गई कुल रकम में से ₹70,030 की धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दी गई। 12 सितंबर 2026 को खाते में पैसे वापस आने पर पीड़ित ने सिद्धार्थनगर पुलिस का दिल से आभार व्यक्त किया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई
यह सफलता पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेंदु सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्र के नेतृत्व में मिली।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
रकम वापस कराने में प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्र, साइबर सेल प्रभारी राघवेंद्र प्रताप यादव, कांस्टेबल अभिषेक कुमार मौर्य, कांस्टेबल नीरज कुमार और महिला कांस्टेबल रंभा यादव की सराहनीय भूमिका रही।
गौ सम्मान आह्वाहन अभियान: संतों ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में चलाया जनसंपर्क, गौ हत्याबंदी कानून की मांगhttps://t.co/zBy3IRv01M
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 12, 2026













