बागपत

बागपत जनपद के क्षेत्र में औद्योगिक इकाइयों से फैल रहे प्रदूषण और हिंडन व कृष्णा नदियों की बदहाल स्थिति को लेकर समाजसेवी मोहित चौहान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री केपी मलिक को ज्ञापन सौंपा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के क्षेत्र में औद्योगिक इकाइयों से फैल रहे प्रदूषण और हिंडन व कृष्णा नदियों की बदहाल स्थिति को लेकर समाजसेवी मोहित चौहान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री केपी मलिक को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि मलकपुर शुगर मिल सहित अन्य फैक्ट्रियों का रसायनयुक्त पानी नालों और नदियों में बहाया जा रहा है, जिससे जल व भूजल गंभीर रूप से प्रदूषित हो रहा है। इससे तटीय क्षेत्र के 55 से अधिक गांवों में बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

प्रतिनिधिमंडल ने औद्योगिक इकाइयों के ईटीपी की जांच, जल स्रोतों का वैज्ञानिक परीक्षण, ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल, प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल सर्वे, नि:शुल्क उपचार और उच्च स्तरीय अस्पताल की स्थापना की मांग की। राज्यमंत्री ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नियमानुसार त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान अंकित मलिक, प्रवीण वर्मा, आशु तोमर, रूपक तोमर आदि मौजूद रहे।
गौ सम्मान आह्वाहन अभियान: संतों ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में चलाया जनसंपर्क, गौ हत्याबंदी कानून की मांगhttps://t.co/zBy3IRv01M
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 12, 2026












