सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना पथरा बाजार पुलिस और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने वोडाफोन टावर से हुए इलेक्ट्रॉनिक इंस्ट्रूमेंट्स अजहा कार्ड चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना पथरा बाजार पुलिस और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने वोडाफोन टावर से हुए इलेक्ट्रॉनिक इंस्ट्रूमेंट्स अजहा कार्ड चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण किया है। पुलिस ने चोरी के माल और अवैध असलहे के साथ 03 अंतरजनपदीय शातिर चोरों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद के नेतृत्व वाली टीम को यह सफलता मिली। पुलिस टीम ने 12 सितंबर 2026 को अजगरा नहर पुलिया के पास से तीनों अभियुक्तों को दबोचा।
गिरफ्तार अभियुक्त
महबूब आलम 26 वर्ष निवासी करौता
मो. इरफान 25 वर्ष निवासी भारत भारी
शादाब अहमद 22 वर्ष निवासी औराताल
बरामदगी
01 अदद चोरी गया अजहा कार्ड नंबर- K9192812859
01 अदद नाजायज चाकू
उल्लेखनीय है कि 23 अगस्त की रात ग्राम अजगरा स्थित वोडाफोन टावर से अजहा कार्ड चोरी हुआ था, जिसके संबंध में थाना पथरा बाजार पर मु0अ0सं0 68/2026 पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही थी।
गौ सम्मान आह्वाहन अभियान: संतों ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में चलाया जनसंपर्क, गौ हत्याबंदी कानून की मांगhttps://t.co/zBy3IRv01M
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 12, 2026













