औरैया

औरैया जनपद के बदलते मौसम और मानसूनी प्रभाव के कारण छोटे बच्चों में वायरल फीवर, सर्दी, खांसी और जुकाम के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने से वे संक्रमण की चपेट में जल्दी आ जाते हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के बदलते मौसम और मानसूनी प्रभाव के कारण छोटे बच्चों में वायरल फीवर, सर्दी, खांसी और जुकाम के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने से वे संक्रमण की चपेट में जल्दी आ जाते हैं। इस विषय पर चिकित्सक डॉ. एस.पी. सिंह ने अभिभावकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
डॉ. सिंह ने बताया कि संक्रमण से बचाव के लिए हाथों की स्वच्छता बेहद जरूरी है। बाहर से आने व भोजन से पहले बच्चों के हाथ साबुन से जरूर धुलवाएं। बच्चों को सुपाच्य भोजन दें और पर्याप्त तरल पदार्थ पिलाते रहें। तेज बुखार होने पर बर्फ के बजाय सामान्य पानी की पट्टी (स्पंजिंग) करें और सूती कपड़े पहनाएं।
उन्होंने चेताया कि बिना डॉक्टरी सलाह के एंटीबायोटिक या एस्पिरिन न दें। बच्चा सुस्त दिखे, सांस लेने में तकलीफ हो या बुखार कई दिनों तक रहे, तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।
गौ सम्मान आह्वाहन अभियान: संतों ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में चलाया जनसंपर्क, गौ हत्याबंदी कानून की मांगhttps://t.co/zBy3IRv01M
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 12, 2026













