जौनपुर

जौनपुर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लाइन बाजार पुलिस टीम ने हत्या के मुकदमे में वांछित चल रहे दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लाइन बाजार पुलिस टीम ने हत्या के मुकदमे में वांछित चल रहे दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक नगर व सहायक पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना लाइन बाजार मय हमराह टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने थाना लाइन बाजार पर पंजीकृत मु०अ०सं०-376/26, धारा 103(1)/3(5)/351(3) बी.एन.एस. से संबंधित वांछित अभियुक्तों को दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
नीरज यादव पुत्र महेंद्र यादव (निवासी: गहोरा, थाना लाइन बाजार, जौनपुर)
मनीष यादव पुत्र उदय प्रताप यादव उर्फ लल्लन (निवासी: चांदपुर, थाना लाइन बाजार, जौनपुर)
भारी-भरकम आपराधिक इतिहास:
पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। नीरज यादव के खिलाफ आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, एससी/एसटी एक्ट और बीएनएस की गंभीर धाराओं समेत 9 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, मनीष यादव के विरुद्ध भी हत्या के प्रयास (धारा 307) व बलवा समेत 8 से अधिक आपराधिक मामले जौनपुर के विभिन्न थानों में पहले से पंजीकृत हैं।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक के.के. सिंह, निरीक्षक (अपर) विजय शंकर यादव, हेड कांस्टेबल अमलेश सिंह तथा रिक्रूट कांस्टेबल हरिकेश गौतम व रजनीश सिंह शामिल रहे।
गौ सम्मान आह्वाहन अभियान: संतों ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में चलाया जनसंपर्क, गौ हत्याबंदी कानून की मांगhttps://t.co/zBy3IRv01M
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 12, 2026













