औरैया

औरैया जनपद के बिधूना क्षेत्र में आपातकालीन 108 एंबुलेंस सेवा एक बार फिर एक परिवार के लिए संजीवनी साबित हुई। CHC बिधूना से 100 बेड चिकित्सालय चिचौली रेफर की गई गर्भवती महिला संगीता पत्नी प्रवेंद्र सिंह, निवासी बमरौलिया का अस्पताल पहुंचने से पहले ही एंबुलेंस के भीतर सुरक्षित प्रसव कराया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के बिधूना क्षेत्र में आपातकालीन 108 एंबुलेंस सेवा एक बार फिर एक परिवार के लिए संजीवनी साबित हुई। CHC बिधूना से 100 बेड चिकित्सालय चिचौली रेफर की गई गर्भवती महिला संगीता पत्नी प्रवेंद्र सिंह, निवासी बमरौलिया का अस्पताल पहुंचने से पहले ही एंबुलेंस के भीतर सुरक्षित प्रसव कराया गया।
अस्पताल ले जाते समय रास्ते में महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ गई और शिशु के गले में नाल लिपटी होने से स्थिति काफी जटिल हो गई। ऐसे नाजुक समय में एंबुलेंस में तैनात EMT सोयल ने बिना घबराए तत्काल ERCP डॉक्टर सौरभ से संपर्क किया। डॉक्टर के चिकित्सकीय मार्गदर्शन में EMT ने आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सावधानीपूर्वक प्रसव कराया।
सुरक्षित प्रसव के बाद पायलट राजू ने एंबुलेंस को शीघ्रता से 100 बेड अस्पताल चिचौली पहुंचाया, जहां मां और नवजात दोनों को भर्ती कराया गया। एंबुलेंस टीम की इस तत्परता, सूझबूझ और सुरक्षित ड्राइविंग के लिए परिजनों ने पूरी टीम का आभार व्यक्त किया है।
महिला एशिया कप: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से रौंदा, शान से फाइनल में बनाई जगह; दीप्ति और शेफाली चमकींhttps://t.co/9zELcYlwsD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 10, 2026













