कैंपियरगंज: बिश्रामपुर चौराहे पर पिकअप और बाइक की जोरदार भिड़ंत, महराजगंज निवासी युवक की दर्दनाक मौत; पिकअप जब्त

कैंपियरगंज

गोरखपुर जनपद के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बलुआ चौकी के बिश्रामपुर चौराहे पर गुरुवार को एक तेज रफ्तार पिकअप और बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर जनपद के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बलुआ चौकी के बिश्रामपुर चौराहे पर गुरुवार को एक तेज रफ्तार पिकअप और बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों में से एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

टक्कर इतनी भीषण कि मौके पर ही तोड़ा दम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महराजगंज जनपद के चौका (कोमर) निवासी विशाल निषाद (21 वर्ष, पुत्र पन्नेलाल निषाद) अपने साथी के साथ बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वे कैंपियरगंज क्षेत्र के बिश्रामपुर चौराहे के समीप पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबर्दस्त था कि विशाल निषाद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस ने वाहन को लिया कब्जे में, चालक की तलाश जारी

हादसे के बाद राहगीरों की सूचना पर बलुआ चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

परिजनों में कोहराम

युवक की मौत की सूचना जैसे ही महराजगंज स्थित उनके पैतृक गांव चौका (कोमर) में परिजनों को मिली, परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है और फरार चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 


Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.