जौनपुर

जौनपुर जनपद के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र अंतर्गत करंजाकला बाजार में बुधवार रात करीब 8:30 बजे दुर्गा माता मंदिर के सामने हुई अंधाधुंध फायरिंग से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र अंतर्गत करंजाकला बाजार में बुधवार रात करीब 8:30 बजे दुर्गा माता मंदिर के सामने हुई अंधाधुंध फायरिंग से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। थार और स्कॉर्पियो सवार हमलावरों ने एक स्विफ्ट डिजायर कार को आगे से घेरकर रोक लिया और ताबड़तोड़ चार राउंड गोलियां बरसा दीं। इस हमले में ईंट-भट्ठा कारोबारी और एक 16 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए।
कार घेरकर चलाईं गोलियां, बाजार में मची भगदड़
बबरखा गांव निवासी विपिन यादव (32, पुत्र मेहीलाल यादव) अपने साथियों के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से करंजाकला बाजार पहुंचे थे। इसी दौरान थार और स्कॉर्पियो सवार हमलावरों ने उनकी गाड़ी के आगे अपने वाहन अड़ा दिए और अचानक फायरिंग शुरू कर दी।
अचानक गूंजी गोलियों की आवाज से बाजार में अफरा-तफरी मच गई और दुकानदारों ने डर के मारे शटर गिरा दिए।वारदात के बाद थार सवार बदमाश जौनपुर शहर की तरफ, जबकि स्कॉर्पियो सवार हमलावर मल्हनी बाजार की ओर फरार हो गए।
गोली लगने से दो लोग लहुलूहान, हालत नाजुक
गोलीबारी में विपिन यादव के सीने में एक गोली लगी, जबकि उनके साथ मौजूद अंश (16) के घुटने में गोली लगी। दोनों को तत्काल लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, पुरानी रंजिश पर शक
सूचना मिलते ही सरायख्वाजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर हमलावरों की शिनाख्त और उनकी लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है।
पुलिस के अनुसार, घायल विपिन यादव का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। वह करीब पांच साल पहले हत्या के एक मामले में जेल जा चुका था और कुछ महीने पहले ही रिहा हुआ था। पुलिस घटना को पुरानी रंजिश से जोड़कर भी जांच कर रही है।
बागपत: गैस एजेंसी संचालिका ने युवक पर लगाया रंजिशवश झूठी शिकायतें करने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांगhttps://t.co/nshVSXiNH9
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 10, 2026












