जौनपुर: भारतीय किसान यूनियन ने बीडीओ को सौंपा 7 सूत्रीय मांगपत्र, बाढ़ मुआवजे और खाद-बीज की उठाई मांग

केराकत

जौनपुर जनपद के स्थानीय क्षेत्र पंचायत कार्यालय पर बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने किसानों, मजदूरों और गरीबों की समस्याओं को लेकर जोरदार आवाज उठाई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुरस्थानीय क्षेत्र पंचायत कार्यालय पर बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने किसानों, मजदूरों और गरीबों की समस्याओं को लेकर जोरदार आवाज उठाई। यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष बाबूराम नाविक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को संबोधित 7 सूत्रीय मांगपत्र खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार मिश्रा को सौंपा और समस्याओं के त्वरित निस्तारण की मांग की।

फसल नुकसान का मुआवजा: क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों में बर्बाद हुई फसलों का उचित और समयबद्ध मुआवजा दिया जाए।

खाद एवं बीज की उपलब्धता: केराकत ब्लॉक की सभी सहकारी समितियों पर पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज की व्यवस्था सुनिश्चित हो, साथ ही सरकारी बीज भंडारों पर आगामी रबी फसल के बीज समय रहते उपलब्ध कराए जाएं।

बिजली संकट से निजात: ग्रामीण इलाकों में अघोषित बिजली कटौती पर रोक लगाई जाए और आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए।

सरकारी बाजरा क्रय केंद्र: किसानों की उपज की सही खरीद सुनिश्चित करने के लिए केराकत ब्लॉक में एक सरकारी बाजरा क्रय केंद्र स्थापित किया जाए।

खड़ंजा निर्माण/मरम्मत: ग्राम बेहड़ा (मसौढ़ा) में महेंद्र निषाद के घर से मनू निषाद के घर तक क्षतिग्रस्त पड़े खड़ंजे की तत्काल मरम्मत कराई जाए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान खुशबू राज, गोविंद निषाद, मनोज निषाद, सुदामा देवी, मंगर निषाद समेत संगठन के कई प्रमुख कार्यकर्ता और स्थानीय किसान उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं पर शीघ्र कदम नहीं उठाया गया, तो संगठन व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

 


Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.