जौनपुर: पति के विदेश से लौटने के बाद नम आंखों से सुपुर्द-ए-खाक की गईं गुड़िया, फर्नीचर कारीगर ने की थी हत्या

जौनपुर

जौनपुर जनपद के खुटहन थाना क्षेत्र अंतर्गत पनौली गांव में 7 सितंबर को हुई महिला की नृशंस हत्या के मामले में मृतका गुड़िया का शव आखिरकार मंगलवार शाम को दफना दिया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के खुटहन थाना क्षेत्र अंतर्गत पनौली गांव में 7 सितंबर को हुई महिला की नृशंस हत्या के मामले में मृतका गुड़िया का शव आखिरकार मंगलवार शाम को दफना दिया गया। पति के ब्रूनेई (विदेश) से घर लौटने के बाद 9 सितंबर की शाम करीब 5 बजे गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।

जानकारी के मुताबिक, नए बने मकान में फर्नीचर का काम चल रहा था। इसी दौरान काम को लेकर हुई कहासुनी के बाद आरोपी लालमन विश्वकर्मा ने गुड़िया की हत्या कर दी थी। घटना के समय मृतका के पति मुक्तार अहमद विदेश में कार्यरत थे और दोनों बेटे अहमदाबाद में थे। इस कारण परिजनों के आने तक शव को सुरक्षित रखवाया गया था।

परिवार के जुटने पर हुआ अंतिम संस्कार

घटना की सूचना मिलते ही 8 सितंबर की दोपहर दोनों बेटे अहमदाबाद से गांव पहुंचे। वहीं, 9 सितंबर की दोपहर पति मुक्तार अहमद भी ब्रूनेई से घर पहुंचे। परिवार के सभी सदस्यों के जुटने के बाद शाम को नम आंखों से शव को दफनाया गया।

गांव में पसरा मातम

अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार और परिचित मौजूद रहे। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। उपस्थित ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया।


Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.