जौनपुर

जौनपुर जनपद के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार देर रात 17 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुराचार का सनसनीखेज मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार देर रात 17 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुराचार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरिंदों ने किशोरी की आंखों पर पट्टी बांधकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
शौचालय से लौटते समय मकई के खेत में खींचा
पीड़िता की मां के अनुसार, मंगलवार रात करीब 10:30 बजे किशोरी के पेट में दर्द हुआ था, जिसके बाद वह घर से करीब 50 मीटर दूर स्थित शौचालय गई थी। आरोप है कि बाहर निकलते ही पहले से घात लगाए बैठे तीन युवकों ने उसे दबोच लिया। आरोपी किशोरी को खींचकर पास के मकई के खेत में ले गए और आंखों पर पट्टी बांधकर बारी-बारी से उसके साथ दरिंदगी की।
मां के शोर मचाने पर फरार हुए आरोपी
किशोरी की चीख-पुकार सुनकर मां की नींद टूट गई। जब मां दौड़कर मौके पर पहुंची, तो आरोपी किशोरी को खेत से बाहर फेंककर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले। परिजनों ने तत्काल यूपी 112 पर सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। रात करीब 3 बजे थाने पहुंचे परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध विधिक धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है:
सीओ सदर: मामले के त्वरित खुलासे के लिए एसओजी और सर्विलांस टीमों को लगाया गया है। इसके अलावा थाना पुलिस की दो टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह: साक्ष्य जुटाने के लिए घटनास्थल की गहन जांच की गई है। पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
बागपत: गैस एजेंसी संचालिका ने युवक पर लगाया रंजिशवश झूठी शिकायतें करने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांगhttps://t.co/nshVSXiNH9
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 10, 2026













