सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश, एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के निर्देशन में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु शुक्रवार को थाना त्रिलोकपुर परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश, एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के निर्देशन में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु शुक्रवार को थाना त्रिलोकपुर परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में श्री गणेश चतुर्थी एवं श्री विश्वकर्मा पूजा के आयोजकों, डीजे संचालकों, धर्मगुरुओं, संभ्रांत नागरिकों तथा पत्रकारों ने भाग लिया।
थानाध्यक्ष ने उच्च अधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत कराते हुए अपील की कि सभी त्योहारों को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। उन्होंने आयोजकों को शासन के नियमों और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। बैठक में थाने के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
महिला एशिया कप: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से रौंदा, शान से फाइनल में बनाई जगह; दीप्ति और शेफाली चमकींhttps://t.co/9zELcYlwsD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 10, 2026













