सिद्धार्थनगर

जनपद सिद्धार्थनगर के स्वच्छ भारत मिशन के दावों के बीच विकास खंड बढ़नी की ग्राम पंचायत सिहोरवा में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। गांव में नालियां जाम हैं, कूड़े का अंबार लगा है और मच्छरों के प्रकोप से बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद सिद्धार्थनगर के स्वच्छ भारत मिशन के दावों के बीच विकास खंड बढ़नी की ग्राम पंचायत सिहोरवा में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। गांव में नालियां जाम हैं, कूड़े का अंबार लगा है और मच्छरों के प्रकोप से बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है।
ग्रामीणों का गंभीर आरोप है कि पंचायत में तैनात सफाईकर्मी महीने में महज 1-2 दिन ही आता है, लेकिन वेतन पूरा उठा रहा है। आरोप यह भी है कि सफाईकर्मी की जगह गांव का ही एक दूसरा व्यक्ति नाममात्र के रुपयों में खानापूर्ति के लिए सफाई करता है, जबकि वेतन की बाकी राशि आपस में बांट ली जाती है।
गंदगी और बदबू से परेशान ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान और सचिव को शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। स्थानीय निवासियों ने खंड विकास अधिकारी बढ़नी और डीपीआरओ से मामले की त्वरित जांच कर फर्जीवाड़े में शामिल सफाईकर्मी पर कार्रवाई और नियमित सफाई व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।
महिला एशिया कप: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से रौंदा, शान से फाइनल में बनाई जगह; दीप्ति और शेफाली चमकींhttps://t.co/9zELcYlwsD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 10, 2026













