सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले बैंक कर्मचारियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग कार्य दिवस लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा नौगढ़ के बाहर एक दिवसीय हड़ताल व विरोध प्रदर्शन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले बैंक कर्मचारियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग कार्य दिवस लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा नौगढ़ के बाहर एक दिवसीय हड़ताल व विरोध प्रदर्शन किया। हड़ताल के कारण जिले भर में बैंकों के ताले लटके रहे, जिससे करोड़ों रुपये का बैंकिंग कामकाज प्रभावित हुआ।
प्रदर्शन के दौरान एसबीआई स्टाफ एसोसिएशन के क्षेत्रीय सचिव रामदेव और शाखा प्रबंधक अनिल कुमार ने कहा कि यह हड़ताल कड़े संघर्ष से अर्जित अधिकारों की रक्षा और बैंककर्मियों के कार्य-जीवन संतुलन के लिए है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार शनिवार को अवकाश घोषित कर पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू नहीं करती है, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
हड़ताल के चलते शोहरतगढ़ समेत जिले की 250 से अधिक बैंक शाखाओं में सन्नाटा पसरा रहा और मुख्य द्वारों पर ताले लटके मिले। बैंक पहुंचे उपभोक्ताओं को हड़ताल का बोर्ड देखकर बैरंग वापस लौटना पड़ा। प्रदर्शन में अंचल रामदेव, दीपचंद, विकास चौधरी, निशा, फारुक, पंकज कुमार व रामचंद्र समेत कई बैंककर्मी उपस्थित रहे।
महिला एशिया कप: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से रौंदा, शान से फाइनल में बनाई जगह; दीप्ति और शेफाली चमकींhttps://t.co/9zELcYlwsD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 10, 2026












