महराजगंज:विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, कोर्ट के आदेश पर कोठीभार पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

सिसवा बाजार

महराजगंज जनपद में विदेश भेजने और नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये हड़पने तथा रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में कोठीभार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में विदेश भेजने और नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये हड़पने तथा रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में कोठीभार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी सुकुरूल्लाह पुत्र अहमद अंसारी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दस्तावेज दिखाकर झांसे में लिया, ऑनलाइन ट्रांसफर कराई रकम

जानकारी के अनुसार, ग्राम नहछोरी निवासी पीड़ित अतीउल्लाह ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व आरोपी सुकुरूल्लाह से उसका संपर्क हुआ था। आरोपी ने हेवती मुख्य चौराहे पर स्थित अपने कार्यालय और कथित आधिकारिक दस्तावेजों का हवाला देकर विदेश में नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया। झांसे में आकर पीड़ित ने सितंबर 2025 से नवंबर 2025 के बीच ऑनलाइन माध्यम से आरोपी के बैंक खाते में किस्तों में लाखों रुपये ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित ने लेनदेन के सभी बैंक साक्ष्य भी पुलिस को सौंपे हैं।

दफ्तर बंद कर हुआ फरार, बेटी की शादी में भी नहीं लौटाई रकम

पीड़ित का आरोप है कि मार्च 2026 में आरोपी अचानक अपना दफ्तर बंद कर फरार हो गया और संपर्क तोड़ दिया। जुलाई 2026 में पीड़ित की पुत्री का विवाह तय था, जिसके चलते पैसों की सख्त जरूरत पड़ने पर वह आरोपी के महाराष्ट्र स्थित ठिकाने पर पहुंचा। वहां आरोपी ने जल्द भुगतान का झूठा आश्वासन दिया। 20 जुलाई को जब आरोपी हेवती लौटा, तो पीड़ित ने ग्रामीणों की मौजूदगी में उससे बकाया मांगा। आरोप है कि इस पर आरोपी ने रकम लौटाने से साफ इनकार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।

न्यायालय के हस्तक्षेप पर दर्ज हुआ केस

स्थानीय पुलिस और उच्चाधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के कड़े निर्देश के बाद कोठीभार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.