महराजगंज;धानी बृजमनगंज मार्ग पर मंडरा रहा बड़ा खतरा, झुके विद्युत पोल बढ़ा रहे ग्रामीणों की दहशत

धानी

महराजगंज के जनपद धानी ब्लॉक क्षेत्र के करखी गांव के पास धानी बृजमनगंज मार्ग पर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल इन दिनों हादसों को न्योता दे रहे हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज के जनपद धानी ब्लॉक क्षेत्र के करखी गांव के पास धानी बृजमनगंज मार्ग पर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल इन दिनों हादसों को न्योता दे रहे हैं। मार्ग के किनारे लगे कई विद्युत पोल अत्यधिक झुके हुए हैं, जिससे स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों में अनहोनी का भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से तत्काल पोलों की जांच कर मरम्मत कराने की मांग की है।

प्रतिदिन गुजरते हैं सैकड़ों राहगीर

करखी गांव के पास से गुजरने वाला यह मार्ग काफी व्यस्त माना जाता है। यहां से रोजाना स्कूली बच्चे, किसान, बाइक सवार और आम राहगीर गुजरते हैं। पोलों का झुकाव और उन पर लटकते बिजली के तार कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।

हादसे की बनी हुई है आशंका

कई स्थानों पर पोल सीधे खड़े रहने के बजाय एक ओर खतरनाक तरीके से झुके हुए हैं।तेज हवा, बारिश या किसी वाहन की मामूली टक्कर से पोल गिरने का खतरा बना रहता है।पोल गिरने की स्थिति में सड़क पर विद्युत करंट फैलने और बड़ा हादसा होने की आशंका है।

विभागीय लापरवाही पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत विभाग को हादसों का इंतजार करने के बजाय समय रहते पोलों को सीधा या बदलने की कार्रवाई करनी चाहिए। लोगों ने मांग की है कि बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर करखी गांव के पास स्थिति का निरीक्षण करे और जर्जर पोलों को तुरंत दुरुस्त करे।अब देखना यह होगा कि जनसुरक्षा से जुड़े इस गंभीर मुद्दे पर विद्युत विभाग कितनी जल्दी संज्ञान लेता है और झुके हुए पोलों की मरम्मत कराता है।


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.