निचलौल: जलभराव के विरोध में पानी में अनशन पर बैठे अधिवक्ता, नगर पंचायत के लिखित आश्वासन पर खत्म हुआ आंदोलन

निचलौल

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत निचलौल के वार्ड नंबर 12 कृष्णा नगर में लंबे समय से व्याप्त जलभराव की समस्या से क्षुब्ध होकर बुधवार सुबह स्थानीय अधिवक्ता हर्ष कुमार तिवारी गंदे पानी के बीच बैठकर अनशन पर बैठ गए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत निचलौल के वार्ड नंबर 12 कृष्णा नगर में लंबे समय से व्याप्त जलभराव की समस्या से क्षुब्ध होकर बुधवार सुबह स्थानीय अधिवक्ता हर्ष कुमार तिवारी गंदे पानी के बीच बैठकर अनशन पर बैठ गए। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। बाद में मौके पर पहुंची नगर पंचायत की टीम ने समस्या समाधान का लिखित आश्वासन देकर अनशन समाप्त करवाया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अधिवक्ता हर्ष कुमार तिवारी ने करीब एक सप्ताह पूर्व सोशल मीडिया के माध्यम से नगर पंचायत प्रशासन को कृष्णा नगर वार्ड में जलभराव की गंभीर स्थिति से अवगत कराया था। कोई ठोस कार्रवाई न होने पर वे बुधवार सुबह जलभराव वाले पानी में ही धरने पर बैठ गए। उनके अनशन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

टेंडर हो चुका है, बारिश थमते ही शुरू होगा काम

प्रशासनिक हलचल बढ़ते ही नगर पंचायत की टीम और अध्यक्ष प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। उन्होंने नाली और सड़क निर्माण का लिखित भरोसा दिया, जिसके बाद अधिवक्ता ने अपना अनशन समाप्त किया।

अधिशासी अधिकारी का पक्ष: नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने बताया कि कृष्णा नगर में नाली और इंटरलॉकिंग सड़क का टेंडर पूर्व में ही स्वीकृत हो चुका है। बारिश के कारण निर्माण कार्य रुका हुआ है, जिसे बारिश थमते ही प्राथमिकता के आधार पर शुरू करा दिया जाएगा।

अध्यक्ष प्रतिनिधि का आश्वासन: अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील मद्धेशिया ने कहा कि पानी का स्तर कम होते ही निर्माण कार्य तत्काल शुरू करवा दिया जाएगा।


Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.