बागपत: गैस एजेंसी संचालिका ने युवक पर लगाया रंजिशवश झूठी शिकायतें करने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

बागपत

जनपद बागपत के रमाला क्षेत्र के किरठल गांव स्थित ‘इण्डेन ग्रामीण वितरक’ गैस एजेंसी की संचालिका सुशीला देवी ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही एक युवक पर रंजिश के चलते बार-बार झूठी शिकायतें करने का गंभीर आरोप लगाया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बागपत के रमाला क्षेत्र के किरठल गांव स्थित ‘इण्डेन ग्रामीण वितरक’ गैस एजेंसी की संचालिका सुशीला देवी ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही एक युवक पर रंजिश के चलते बार-बार झूठी शिकायतें करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है।

जिलाधिकारी को सौंपे पत्र में संचालिका सुशीला देवी (पत्नी अनिल कुमार) ने बताया कि गांव निवासी फुरकान लगभग चार वर्ष पूर्व उनकी एजेंसी पर मोटरसाइकिल से सिलेंडर डिलीवरी का काम करता था। उपभोक्ताओं से अभद्रता और गैस चोरी की शिकायतें मिलने पर उसे काम से हटा दिया गया था। आरोप है कि इसी रंजिश के कारण वह पिछले तीन-चार वर्षों से फर्जी व अलग-अलग उपभोक्ताओं के नाम से उच्चाधिकारियों को भ्रामक शिकायतें भेज रहा है।

सुशीला देवी ने स्पष्ट किया कि गैस एजेंसी का संचालन पूरी तरह नियमानुसार किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि फुरकान द्वारा की गई शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और तथ्य गलत पाए जाने पर उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाए, ताकि उनका मानसिक और प्रशासनिक उत्पीड़न रुक सके।

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.