महराजगंज

महराजगंज जनपद के सदर ब्लॉक के पकड़ी वन रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत विजयपुर चौराहा स्थित पोखरे में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मछली पकड़ने के दौरान जाल में अचानक मगरमच्छ फंस गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सदर ब्लॉक के पकड़ी वन रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत विजयपुर चौराहा स्थित पोखरे में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मछली पकड़ने के दौरान जाल में अचानक मगरमच्छ फंस गया। जाल में बड़ा वजन महसूस होने पर मछुआरे बड़ी मछली की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन बाहर निकालते ही मगरमच्छ देख उनके होश उड़ गए।
शोर सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि यह मगरमच्छ पिछले कई दिनों से पोखरे में मौजूद था, जिससे ग्रामीण अनजान थे। घटना की सूचना तुरंत बागापार निवासी हरिवंश हौशला और जगपुर के वन दरोगा संदीप राना को दी गई।
सूचना मिलते ही वनकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से सावधानीपूर्वक मगरमच्छ को सुरक्षित काबू में कर लिया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को रोहिन नदी के चानकी घाट पर सुरक्षित छोड़ दिया, जिसके बाद ग्रामीणों और मछुआरों ने राहत की सांस ली।
अनूपशहर में मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर दादी-पोती की मौतhttps://t.co/cdoVzi4gX4
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 7, 2026





















