अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल, अलीगढ़ रेफर

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर स्थित जनता इंटर कॉलेज के पास सोमवार की देर शाम एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर स्थित जनता इंटर कॉलेज के पास सोमवार की देर शाम एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें नाजुक हालत के चलते अलीगढ़ रेफर किया गया है।

दौलतपुर चौकी प्रभारी राहुल कुमार के अनुसार, मोती (35) पुत्र मानसिंह और बबलू (30) पुत्र महेंद्र सिंह (निवासीगण ग्राम कलुआ, जिला अलीगढ़) मोटरसाइकिल से अपने ससुराल चौहानपुर आ रहे थे। जैसे ही वे जनता इंटर कॉलेज के पास पहुंचे, तभी किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

हादसे के तुरंत बाद पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने दोनों घायलों को दानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों की हालत को अत्यंत चिंताजनक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.