बुलंदशहर

बुलंदशहर जिला पंचायत मॉल स्थित अपना दल के जिला कार्यालय पर सोमवार को पार्टी की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष राजकुमार भुर्जी की अध्यक्षता तथा जिला महासचिव खालिक अंसारी के संचालन में संपन्न हुई इस बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर गहन मंथन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जिला पंचायत मॉल स्थित अपना दल के जिला कार्यालय पर सोमवार को पार्टी की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष राजकुमार भुर्जी की अध्यक्षता तथा जिला महासचिव खालिक अंसारी के संचालन में संपन्न हुई इस बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर गहन मंथन किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजकुमार भुर्जी ने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने शोषितों, पीड़ितों और वंचितों की आवाज को हमेशा मजबूती से उठाया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे ‘एनडीए गठबंधन की सरकार हो, अपना दल (एस) की जय-जयकार हो’ के संकल्प के साथ बूथ स्तर तक संगठन को धार दें। साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं।
समीक्षा बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को सशक्त बनाने और आगामी अभियानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पुरुषोत्तम सैन, नीरज शर्मा, हाजी सबील अंसारी, भगवत जाटव, प्रेम बैरागी, पुष्पेंद्र राघव, भूप सिंह प्रधान, खुशी सागर, हामिद अली सैफी, गंगाशरण चौहान, धर्मेंद्र चौहान, एडवोकेट आरिफ अंसारी व डॉ. राजीव अग्रवाल सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अनूपशहर में मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर दादी-पोती की मौतhttps://t.co/cdoVzi4gX4
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 7, 2026






















