महराजगंज

महराजगंज जनपद के धानी बाजार मे संघ लोक सेवा आयोगद्वारा आयोजित परीक्षा में असिस्टेंट कमांडेंट पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले मेधावी छात्र हर्ष शुक्ला का उनके पूर्व विद्यालय ब्राइट वे एकेडमी में सोमवार को जोरदार नागरिक अभिनंदन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के धानी बाजार मे संघ लोक सेवा आयोगद्वारा आयोजित परीक्षा में असिस्टेंट कमांडेंट पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले मेधावी छात्र हर्ष शुक्ला का उनके पूर्व विद्यालय ब्राइट वे एकेडमी में सोमवार को जोरदार नागरिक अभिनंदन किया गया। चयन के बाद पहली बार विद्यालय परिसर पहुंचे हर्ष का छात्र-छात्राओं और विद्यालय प्रबंधन ने फूल-मालाओं के साथ आत्मीय स्वागत किया।
गुरुजनों और परिजनों को दिया सफलता का श्रेय
सम्मान समारोह के दौरान अपनी सफलता पर भावुक हुए हर्ष शुक्ला ने इस मुकाम का श्रेय अपने गुरुजनों के मार्गदर्शन और परिजनों के अटूट विश्वास को दिया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद करते हुए उन्होंने कहा सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। छात्र सबसे पहले अपना एक स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करें और अनुशासित होकर उसकी तैयारी में जुट जाएं। अटूट लगन और कठिन परिश्रम के दम पर किसी भी बड़ी परीक्षा में सफलता हासिल की जा सकती है।
हर्ष की उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा
प्रधानाचार्य
समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य गोपाल सिंह ने कहा कि हर्ष की यह ऐतिहासिक उपलब्धि ब्राइट वे एकेडमी और पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। इससे अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रशासनिक और रक्षा सेवाओं में जाकर देश सेवा करने की नई प्रेरणा मिलेगी।
इस अवसर पर संतोष सिंह, माया मद्देशिया, दीपक मिश्रा, कल्पना, अजय जायसवाल और प्रेम सैनी समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
अनूपशहर में मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर दादी-पोती की मौतhttps://t.co/cdoVzi4gX4
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 7, 2026





















