बलिया

बलिया जनपद के विकास भवन सभागार में सोमवार को जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति ‘दृष्टि’ की समीक्षा बैठक एमएलसी रविशंकर सिंह उर्फ ‘पप्पू भैया’ की अध्यक्षता में आयोजित हुई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के विकास भवन सभागार में सोमवार को जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति ‘दृष्टि’ की समीक्षा बैठक एमएलसी रविशंकर सिंह उर्फ ‘पप्पू भैया’ की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के विकास व जनकल्याणकारी कार्यों की बिंदुवार पड़ताल की गई।
एमएलसी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में पानी घटने के बाद 15 से 30 दिनों का विशेष स्वास्थ्य मेला लगाने और बैरिया के बाढ़ पीड़ितों का सर्वे कर आवास आवंटन के निर्देश दिए। वहीं, सीएचसी खेजुरी में गंदगी तथा बाहर की दवाएं लिखे जाने पर उन्होंने सख्त नाराजगी व्यक्त की।
बिजली विभाग को गलत बिलिंग रोकने और सही रीडिंग पर बिल देने की ताकीद की गई। इसके अलावा सिकंदरपुर व बैरिया में कटान रोधी परियोजनाएं बनाने और रोपे गए 45 लाख पौधों का सर्वाइवल रिकॉर्ड प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए।
जल निगम को निष्प्रयोज्य पानी की टंकी दुरुस्त कराने व पाइपलाइन कार्य जल्द पूर्ण करने का निर्देश मिला। बैठक में विधायक संग्राम सिंह, जय प्रकाश अंचल, सीडीओ आलोक कुमार व सीएमओ डॉ. अभय कुमार राय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
अनूपशहर में मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर दादी-पोती की मौतhttps://t.co/cdoVzi4gX4
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 7, 2026





















