महराजगंज

जनपद महराजगंज के श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार को नगर पंचायत परतावल कृष्णमय हो उठा। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में निकली परंपरागत श्रीकृष्ण जन्मोत्सव डोल यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ पड़ी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार को नगर पंचायत परतावल कृष्णमय हो उठा। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में निकली परंपरागत श्रीकृष्ण जन्मोत्सव डोल यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ पड़ी। पूरे नगर में “जय श्रीकृष्ण” और “राधे-राधे” के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। वहीं युवाओं की ओर से आयोजित मटकी फोड़ प्रतियोगिता आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण की आरती से हुआ। सपा के वरिष्ठ नेता हरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी, चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया और पूर्व जिला पंचायत सदस्य काशीनाथ सिंह ने आरती कर आयोजन की शुरुआत की।
डोल यात्रा वार्ड नंबर-10 शिवनगर छातीराम स्थित स्टेट बैंक से प्रारंभ होकर वार्ड नंबर-1 अंबेडकर नगर बभनौली, वार्ड नंबर-15 महंत अवैद्यनाथ नगर, परतावल बाजार, वार्ड नंबर-12 भगत सिंह नगर मुख्य चौराहा, पिपरिया पेट्रोल पंप होते हुए महराजगंज रोड स्थित प्राचीन हट्टी माता स्थान तक पहुंची। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर डोल का स्वागत किया।
मुख्य चौराहे पर आयोजित मटकी फोड़ प्रतियोगिता में विभिन्न वार्डों की दर्जनों टीमों ने उत्साह के साथ भाग लिया। युवाओं ने मानव पिरामिड बनाकर ऊंचाई पर टंगी मटकी फोड़ने का रोमांचक प्रयास किया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे।
आयोजन समिति ने राधा-कृष्ण की अलौकिक झांकी और भगवान श्रीकृष्ण की प्रसिद्ध आरती की भव्य प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। झांकी और आरती के दौरान पूरा वातावरण भक्ति रस में डूबा नजर आया।
सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
आयोजन को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह, परतावल चौकी प्रभारी आलोक कुमार राय, उपनिरीक्षक शुभम चौबे सहित श्यामदेउरवा, पनियरा, भिटौली और कोतवाली थानों की पुलिस पूरे मार्ग पर तैनात रही। पुलिस की निगरानी में डोल यात्रा और मटकी फोड़ प्रतियोगिता शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
आयोजन समिति की रही सक्रिय भूमिका
कार्यक्रम के सफल आयोजन में आकाश पटेल, नागेंद्र शर्मा, किशन गुप्ता, विशाल मद्धेशिया, शिवम गुप्ता, सत्येंद्र मद्धेशिया, दीपू पटेल, राहुल मद्धेशिया और रमेश मद्धेशिया सहित आयोजन समिति के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। नगर और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने देर रात तक जन्माष्टमी महोत्सव का आनंद लिया
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहरामhttps://t.co/4D4IqSCmq5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 5, 2026













