महराजगंज

महराजगंज जनपद के थाना चौक क्षेत्र के सोनबरसा नहर रोड पर शुक्रवार शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के थाना चौक क्षेत्र के सोनबरसा नहर रोड पर शुक्रवार शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गया। पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
टीकर गांव निवासी प्रेम सागर (35) शाम करीब 5:30 बजे मजदूरी करके साइकिल से घर लौट रहे थे। तभी सोनबरसा के पास अचानक आकाशीय बिजली गिरने से वह सड़क पर गिर पड़े।
सूचना मिलते ही थाना चौक पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मौजूदगी में घायल मजदूर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदौर भिजवाया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहरामhttps://t.co/4D4IqSCmq5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 5, 2026













