महराजगंज

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत स्थित बृजमनगंज थाना परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर थाना परिसर और हनुमान मंदिर को आकर्षक फूल-मालाओं व बिजली की झालरों से सजाया गया था।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत स्थित बृजमनगंज थाना परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर थाना परिसर और हनुमान मंदिर को आकर्षक फूल-मालाओं व बिजली की झालरों से सजाया गया था।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा स्थापना और विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने सपत्नीक पूजा-अर्चना कर माखन-मिश्री का भोग लगाया और महाआरती की। उन्होंने क्षेत्र में शांति, समृद्धि और सुदृढ़ कानून-व्यवस्था की कामना की।
भजन-कीर्तन के बाद उपस्थित लोगों में प्रसाद वितरित किया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि जन्माष्टमी का पर्व हमें धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इस दौरान थाने के समस्त पुलिसकर्मी, उनके परिजन और क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहरामhttps://t.co/4D4IqSCmq5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 5, 2026













