कोटेदारों के लाभांश में 35 रुपये की बढ़ोतरी, सिद्धार्थनगर के राशन विक्रेताओं ने जताया आभार

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं कोटेदारों के लाभांश में 35 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी किए जाने पर जिले के कोटेदारों में खुशी की लहर दौड़ गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं कोटेदारों के लाभांश में 35 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी किए जाने पर जिले के कोटेदारों में खुशी की लहर दौड़ गई है। लाभांश 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने के निर्णय पर ऑल इंडियन फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पांडेय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

बुधवार को संघ के जिलाध्यक्ष उदय भान चौबे के नेतृत्व में कोटेदारों ने अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) डॉ. ज्ञान प्रकाश के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि लाभांश में वृद्धि से प्रदेश भर के राशन विक्रेताओं को आर्थिक मजबूती मिलेगी और सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह समेत कोटेदार संघ के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कोटेदार उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.