डीएम ने किया काशीराम आवास का औचक निरीक्षण, जलभराव व गंदगी दूर करने के सख्त निर्देश

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने बुधवार को नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर अंतर्गत काशीराम आवास परिसर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आवास परिसर, नालियों और सड़कों की वर्तमान स्थिति का बारीकी से जायजा लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने बुधवार को नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर अंतर्गत काशीराम आवास परिसर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आवास परिसर, नालियों और सड़कों की वर्तमान स्थिति का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान परिसर की नालियों में अत्यधिक गंदगी और जगह-जगह जलजमाव की समस्या देखकर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिशासी अधिकारी (EO) नगर पालिका परिषद को तत्काल प्रभाव से नालियों की समुचित सफाई कराने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि पंप सेट लगाकर जलजमाव की निकासी सुनिश्चित की जाए और इसका स्थायी समाधान निकाला जाए, ताकि बारिश के मौसम में काशीराम आवास के निवासियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.