करनवास प्रखंड में धूमधाम से मनाया गया विहिप का स्थापना दिवस, संगठन की मजबूती पर दिया बल

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के डिबाई/करनवास विश्व हिंदू परिषद विहिप का स्थापना दिवस करनवास प्रखंड में बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई/करनवास विश्व हिंदू परिषद विहिप का स्थापना दिवस करनवास प्रखंड में बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे विहिप के केंद्रीय मंत्री एवं गो रक्षा आयाम के पालक दिनेश उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं को संगठन के उद्देश्यों से अवगत कराया और हिंदू समाज की एकजुटता के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।

रामस्वरूप गौतम की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का सफल संचालन जिला सह मंत्री व संयोजक भूप्रकाश बजाज ने किया। मंच पर विहिप जिलाध्यक्ष डॉ. सुबोध कुमार, जिला संगठन मंत्री मनीष सिसोदिया और प्रखंड अध्यक्ष नीरज राजपूत प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

स्थापना दिवस समारोह में विहिप जिलाध्यक्ष वीर सिंह प्रधान, देवेंद्र वशिष्ठ, बजरंग दल जिला संयोजक योगेश वर्मा, हरि शरण, पुष्पेंद्र राघव, गजेंद्र उर्फ गुड्डू, निशांत वशिष्ठ, अवधेश बजरंगी और भाजपा मंडल अध्यक्ष मयंक बासनी समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.