नौतनवा में अतिक्रमण पर चला पालिका का बुलडोजर, पटरियों से हटाए अवैध कब्जे

महराजगंज

महराजगंज जनपद के नौतनवा कस्बे में बुधवार सुबह नगर पालिका प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सड़क की पटरियों से अवैध कब्जे हटवाए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नौतनवा कस्बे में बुधवार सुबह नगर पालिका प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सड़क की पटरियों से अवैध कब्जे हटवाए। जलकल कार्यालय से शुरू होकर जायसवाल मोहल्ला, हनुमान चौक और घंटाघर चौक तक चलाए गए इस अभियान में बुलडोजर और ट्रैक्टर-ट्रॉली का इस्तेमाल किया गया।

कार्रवाई के दौरान निर्धारित सीमा से बाहर किए गए निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त किया गया और सामान जब्त कर लिया गया। प्रशासन की सख्ती को देखकर कई दुकानदार स्वयं ही अपने अवैध कब्जे हटाने लगे। कस्बे में लंबे समय से दुकानों के बाहर सामान रखने और अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित हो रहा था तथा अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती थी।

अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज ने बताया कि पूर्व में चेतावनी देने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया था, जिसके बाद यह कदम उठाया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यातायात को सुचारु बनाने के लिए अतिक्रमण विरोधी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.