लखीमपुर

लखीमपुर जनपद के लालपुर स्टेडियम के पास लखीमपुर-गोला मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां गोला की ओर जा रहा एक अनियंत्रित ट्रक अचानक सड़क पर पलट गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर जनपद के लालपुर स्टेडियम के पास लखीमपुर-गोला मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां गोला की ओर जा रहा एक अनियंत्रित ट्रक अचानक सड़क पर पलट गया। घटना के बाद मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और क्षेत्र में भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।
हादसे के चलते मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस प्रशासन ने क्रेन की मदद से पलटे हुए ट्रक को हटाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक की गति तेज होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा था।
नेपाल में भोटेकोशी नदी की बाढ़ में डूबे कृषि विकास बैंक से पुलिस ने करीब 50 करोड़ नेपाली रुपये का सोना, डेढ़ करोड़ नेपाली रुपये नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित बरामद किए। pic.twitter.com/QegnNsP5Yt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 1, 2026





















