बुलंदशहर

बुलंदशहर जनसमस्याओं के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के लिए शनिवार को जनपद के सभी थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनसमस्याओं के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के लिए शनिवार को जनपद के सभी थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने थाना गुलावठी परिसर में फरियादियों की समस्याएं सुनीं और कुछ शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया।
एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
थाना समाधान दिवस के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सिकंदराबाद प्रेमसुख दड़िया, प्रभारी निरीक्षक गुलावठी सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
मिशन शक्ति केंद्र और साइबर हेल्प डेस्क का निरीक्षण
थाना समाधान दिवस के बाद एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने थाना गुलावठी स्थित मिशन शक्ति केंद्र और साइबर हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया जाए।
एसएसपी ने महिला संबंधी शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनने तथा नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला अपराधों से जुड़े मामलों में तत्परता बरतने और पीड़िताओं को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
साइबर हेल्प डेस्क के निरीक्षण के दौरान भी संबंधित व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का गंभीरता से संज्ञान लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
निचलौल: लकड़ी हटाने के विवाद में मुसहर टोले में खूनी संघर्ष, मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल
https://t.co/UxYN2GxCES
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 24, 2026













