मऊ
मऊ: मधुबन के मंसूरपुर नौवाडीह में सपा की जन चौपाल आयोजित, लीलावती कुशवाहा ने संगठन मजबूती पर दिया जोर
मऊ जनपद के तहसील क्षेत्र के मंसूरपुर नौवाडीह गांव में शनिवार को समाजवादी पार्टी द्वारा विशाल जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आशा विश्वकर्मा ने की, जबकि संचालन सुधाकर यादव द्वारा किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के तहसील क्षेत्र के मंसूरपुर नौवाडीह गांव में शनिवार को समाजवादी पार्टी द्वारा विशाल जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आशा विश्वकर्मा ने की, जबकि संचालन सुधाकर यादव द्वारा किया गया। चौपाल में मुख्य अतिथि के रूप में सपा की राष्ट्रीय सचिव लीलावती कुशवाहा ने शिरकत कर महिला कार्यकर्ताओं व स्थानीय ग्रामीणों से सीधा संवाद किया।

अपने संबोधन में लीलावती कुशवाहा ने आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया और बूथ स्तर तक महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की वर्तमान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए जनविरोधी नीतियों, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने दावा किया कि जनता अब बदलाव चाहती है और सपा ही जन-आकांक्षाओं पर खरी उतर सकती है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी, महिला कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

निचलौल: लकड़ी हटाने के विवाद में मुसहर टोले में खूनी संघर्ष, मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल

https://t.co/UxYN2GxCES

— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 24, 2026

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.