बलिया: मतदाता पंजीकरण कैंपों का डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण, छूटे हुए नाम जोड़ने के दिए कड़े निर्देश

बलिया

बलिया निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान-2026 के अंतर्गत शनिवार को जनपद के विभिन्न विद्यालयों में मतदाता पंजीकरण कैंप आयोजित किए गए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान-2026 के अंतर्गत शनिवार को जनपद के विभिन्न विद्यालयों में मतदाता पंजीकरण कैंप आयोजित किए गए। इन शिविरों की जमीनी हकीकत परखने के लिए जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक ईराज राजा ने संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

प्रमुख विद्यालयों का किया दौरा

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मुरली मनोहर इंटर कॉलेज, कुंवर सिंह इंटर कॉलेज, उच्च विद्यालय जीरबस्ती तथा प्राथमिक विद्यालय जीरबस्ती में लगाए गए विशेष कैंपों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों से अब तक हुए पंजीकरण और नए नाम जुड़ने की प्रगति रिपोर्ट तलब की।

लापरवाही बर्दाश्त नहीं

निरीक्षण के दौरान डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित रहे पात्र नागरिकों और पहली बार मतदान के योग्य हुए युवाओं के नाम दर्ज करने में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर या विशेष अभियान के तहत छूटे हुए मतदाताओं को चिह्नित करें और उनका पंजीकरण सुनिश्चित करें, ताकि आगामी चुनावों में शत-प्रतिशत पात्र नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

 

निचलौल: लकड़ी हटाने के विवाद में मुसहर टोले में खूनी संघर्ष, मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल

https://t.co/UxYN2GxCES

— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 24, 2026

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.