बुलंदशहर

बुलंदशहर संवाददाता जय भगवान सिंह: विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्रद्धेय अशोक सिंघल जी की जन्म शताब्दी के अवसर पर 25 अक्टूबर को बुलंदशहर में भव्य ‘एक शताब्दी’ समारोह आयोजित किया जा रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर संवाददाता जय भगवान सिंह: विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्रद्धेय अशोक सिंघल जी की जन्म शताब्दी के अवसर पर 25 अक्टूबर को बुलंदशहर में भव्य ‘एक शताब्दी’ समारोह आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम दोपहर 1:30 बजे नुमाईश ग्राउंड स्थित निकुंज हॉल में शुरू होगा।
आयोजकों ने ‘बुलन्दशहर चलो’ के नारे के साथ कार्यकर्ताओं और रामभक्तों से अधिक संख्या में जुटने का आह्वान किया है। समारोह में मुख्य अतिथि क्षेत्र संगठन मंत्री मुकेश खांडेकर होंगे, जबकि मुख्य वक्ता विहिप के केंद्रीय मंत्री विजय शंकर तिवारी रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह शामिल होंगे।
कार्यक्रम में श्रीमद् जगद्गुरु विजयराम देवाचार्य ‘भैय्या जी महाराज’ का संत आशीर्वचन प्राप्त होगा। अनूपशहर के जिलाध्यक्ष डॉ. सुबोध कुमार और सहमंत्री भू प्रकाश बजाज ने बताया कि यह आयोजन अशोक सिंघल जी की 100 वर्ष की गौरवगाथा और सनातन धर्म सेवा के प्रति उनके समर्पण को समर्पित है।
निचलौल: लकड़ी हटाने के विवाद में मुसहर टोले में खूनी संघर्ष, मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल
https://t.co/UxYN2GxCES
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 24, 2026













