बलिया: रसड़ा में प्रशासन और पुलिस की मुस्तैदी से रुका बाल विवाह, परिजनों से लिया गया लिखित घोषणा-पत्र

बलिया

बलिया जनपद के रसड़ा क्षेत्र में प्रशासन और पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बाल विवाह को सफलतापूर्वक रुकवा दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के रसड़ा क्षेत्र में प्रशासन और पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बाल विवाह को सफलतापूर्वक रुकवा दिया। मौके पर पहुंची टीम ने संबंधित पक्षों को बाल विवाह प्रतिषेध कानून की जानकारी देने के साथ ही भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी दी और लिखित घोषणा-पत्र भी प्राप्त किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रशासन को रसड़ा थाना क्षेत्र में बाल विवाह होने की गोपनीय सूचना मिली थी। इस पर संज्ञान लेते हुए गठित प्रशासनिक टीम ने रसड़ा थाना पुलिस के सहयोग से तुरंत मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। जांच के दौरान अधिकारियों ने परिजनों और स्थानीय लोगों को बाल विवाह के कानूनी परिणामों तथा कम उम्र में विवाह से बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।

इस संयुक्त कार्रवाई में अज़हर अली, विनोद सिंह, अंजलि सिंह और आकांक्षा राय सहित रसड़ा थाने के पुलिस बल के जवान शामिल रहे। टीम के प्रयासों से विवाह कार्यक्रम को रुकवाया गया तथा संबंधित पक्षों से भविष्य में बच्चों की आयु पूर्ण होने से पहले विवाह न करने का लिखित संकल्प लिया गया।

चाइल्ड हेल्पलाइन पर दें सूचना

प्रशासन की ओर से आमजन से अपील की गई है कि बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को जड़ से मिटाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। यदि कहीं भी बाल विवाह या उससे जुड़ी कोई जानकारी मिले, तो तुरंत स्थानीय पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों या चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सूचना दें ताकि समय रहते कड़े कदम उठाए जा सकें। ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग का सहयोग अनिवार्य है।

 

निचलौल: लकड़ी हटाने के विवाद में मुसहर टोले में खूनी संघर्ष, मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल

https://t.co/UxYN2GxCES

— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 24, 2026

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.