महराजगंज: डीएम ने प्राथमिक विद्यालय निचलौल का किया निरीक्षण, मतदाता सूची पुनरीक्षण में तेजी लाने के निर्देश

महराजगंज

महराजगंज जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने शनिवार को प्राथमिक विद्यालय निचलौल का निरीक्षण कर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची अपडेट करने के कार्यों का जायजा लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने शनिवार को प्राथमिक विद्यालय निचलौल का निरीक्षण कर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची अपडेट करने के कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों से प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली और अभियान को पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान तीनों बूथों पर नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए कुल 20 फॉर्म-06 प्राप्त होने की जानकारी दी गई। बूथ संख्या 140 पर 9, बूथ संख्या 141 पर 4 और बूथ संख्या 142 पर 7 आवेदन मिले।

डीएम ने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं, नवविवाहित महिलाओं और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र नागरिकों पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके लिए गांवों और शहरी वार्डों में व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए घर-घर संपर्क सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने एसडीएम निचलौल को अभियान की नियमित निगरानी करने तथा निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित नहीं रहना चाहिए।

इस दौरान एसडीएम अवनीश त्रिपाठी और तहसीलदार अमित सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

निचलौल: लकड़ी हटाने के विवाद में मुसहर टोले में खूनी संघर्ष, मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल

https://t.co/UxYN2GxCES

— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 24, 2026

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.