बलिया

बलिया जनपद की फेफना थाना पुलिस और साइबर हेल्प डेस्क टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार एक पीड़ित के खाते से उड़ाई गई ₹25,000 की शत-प्रतिशत धनराशि वापस करा दी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद की फेफना थाना पुलिस और साइबर हेल्प डेस्क टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार एक पीड़ित के खाते से उड़ाई गई ₹25,000 की शत-प्रतिशत धनराशि वापस करा दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, फेफना थाना क्षेत्र के देवरिया कला निवासी अनीश कुमार (पुत्र मनन राम) का उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में खाता है। गत 25 सितंबर 2026 को साइबर ठगों ने धोखाधड़ी कर उनके खाते से ₹25,000 की राशि पार कर दी थी। पीड़ित द्वारा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) और स्थानीय थाने पर इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई गई।
मामले का संज्ञान लेते हुए थाना फेफना साइबर टीम ने संबंधित बैंकिंग संस्थानों और तकनीकी माध्यमों का सहारा लिया। टीम ने धारा 106(3) BNSS के तहत MRM पोर्टल के माध्यम से पूरी धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में रिफंड करा दी। अपनी गाढ़ी कमाई वापस मिलने पर पीड़ित ने बलिया पुलिस और फेफना थाना टीम के प्रति आभार व्यक्त किया है।
निचलौल: लकड़ी हटाने के विवाद में मुसहर टोले में खूनी संघर्ष, मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल
https://t.co/UxYN2GxCES
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 24, 2026












