जौनपुर

जौनपुर जनपद के मां शीतला चौकियां क्षेत्र के बड़ागर चौराहा स्थित नई कॉलोनी में जलजमाव की समस्या से स्थानीय निवासी बेहद परेशान हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के मां शीतला चौकियां क्षेत्र के बड़ागर चौराहा स्थित नई कॉलोनी में जलजमाव की समस्या से स्थानीय निवासी बेहद परेशान हैं। हल्की बारिश में भी गलियों में घुटने तक पानी भरने से बच्चों को स्कूल जाने और बुजुर्गों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
पानी के लंबे समय तक जमा रहने से क्षेत्र में डेंगू, मलेरिया जैसी संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई है। अरविंद त्रिपाठी, राज बहादुर यादव, शरद सिंह, सुनीता सैनी और सुदर्शन सोनकर सहित अन्य कालोनीवासियों ने नगर पालिका जौनपुर से तत्काल नई नाली के निर्माण, सफाई और जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है।
नेपाल में भोटेकोशी नदी की बाढ़ में डूबे कृषि विकास बैंक से पुलिस ने करीब 50 करोड़ नेपाली रुपये का सोना, डेढ़ करोड़ नेपाली रुपये नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित बरामद किए। pic.twitter.com/QegnNsP5Yt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 1, 2026






















