मकान खाली कराने के दबाव से सहमे निरपुड़ा के ग्रामीण, एसडीएम से लगाई बेघर होने से बचाने की गुहार

बागपत

बागपत जनपद के तहसील क्षेत्र के निरपुड़ा गांव के पीड़ित ग्रामीणों ने मकान खाली कराने के विरोध में उपजिलाधिकारी बड़ौत को शिकायती पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच और राहत की मांग की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के तहसील क्षेत्र के निरपुड़ा गांव के पीड़ित ग्रामीणों ने मकान खाली कराने के विरोध में उपजिलाधिकारी बड़ौत को शिकायती पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच और राहत की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ दबंगों और राजस्व टीम द्वारा उन पर जबरन मकान खाली कराने का दबाव बनाया जा रहा है, जिससे कई परिवारों के सामने बेघर होने का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

एसडीएम को दिए गए ज्ञापन में पीड़ितों ने बताया कि गांव में लगभग चार मकानों में कई परिवार वर्षों से निवास कर रहे हैं। मेहनत-मजदूरी कर गुजर-बसर करने वाले इन परिवारों के पास रहने के लिए कोई अन्य जमीन या दूसरा ठिकाना नहीं है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पूर्व में भी शिकायतें की गईं, लेकिन समाधान के बजाय मकान खाली न करने पर उन्हें बुलडोजर से ढहाने की चेतावनियां दी जा रही हैं, जिससे महिलाओं और छोटे बच्चों में डर का माहौल है।

पीड़ित ग्रामीणों ने एसडीएम से मामले की गंभीरता से जांच कराने, जबरन मकान खाली कराने की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने और प्रभावित परिवारों को प्रशासनिक राहत प्रदान करने की गुहार लगाई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.