महराजगंज

महराजगंज प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा को सकुशल और जाममुक्त संपन्न कराने के लिए 25 अक्टूबर को कस्बा महराजगंज में भारी एवं कॉमर्शियल वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा को सकुशल और जाममुक्त संपन्न कराने के लिए 25 अक्टूबर को कस्बा महराजगंज में भारी एवं कॉमर्शियल वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। जिले के कस्बा महराजगंज स्थित छह परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक चलेगी।

परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों की संभावित भीड़ को देखते हुए सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक भारी एवं कॉमर्शियल वाहनों की नो-एंट्री लागू रहेगी।
इन चार स्थानों पर होगा डायवर्जन
सिन्दुरिया
शिकारपुर
झनझनपुर
पकड़ी चौकी
हालांकि, आपातकालीन सेवाओं और रोडवेज यात्री बसों का संचालन जारी रहेगा। प्रशासन ने परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया है
निचलौल: लकड़ी हटाने के विवाद में मुसहर टोले में खूनी संघर्ष, मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल
https://t.co/UxYN2GxCES
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 24, 2026












