लाठी-डंडों से हमला करने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार: घटना में प्रयुक्त दो डंडे व थपकी की लकड़ी बरामद, चौथे की तलाश जारी

बागपत

बागपत जनपद के बड़ौत कोतवाली पुलिस ने मलकपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक परिवार पर जानलेवा हमला करने के मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के बड़ौत कोतवाली पुलिस ने मलकपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक परिवार पर जानलेवा हमला करने के मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किए गए दो डंडे और कपड़े धोने वाली थपकी की लकड़ी बरामद कर ली है, जबकि चौथे फरार अभियुक्त की तलाश जारी है।

उल्लेखनीय है कि मलकपुर निवासी मदनलाल पुत्र जगबीर सिंह ने 23 अगस्त को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था कि दबंगों ने एक राय होकर उनके परिवार पर लाठी-डंडे, लोहे की रॉड, ईंट-पत्थर और थपकी से हमला कर परिजनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मामले में विवेचना के दौरान पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 3(5) की वृद्धि की।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अमित पुत्र करतारा, अमित पुत्र जोगीराम और विकास पुत्र राजेंद्र (निवासीगण ग्राम लायन मलकपुर) को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान भेज दिया है। बड़ौत कोतवाली पुलिस के अनुसार, मामले में नामजद चौथे अभियुक्त राजपाल पुत्र करतारा की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.