महराजगंज

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी क्षेत्र के नैनिया स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के समीप विद्युत विभाग का एक पोल लंबे समय से जर्जर स्थिति में है, जो कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी क्षेत्र के नैनिया स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के समीप विद्युत विभाग का एक पोल लंबे समय से जर्जर स्थिति में है, जो कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।

विद्यालय के पास स्थित होने के कारण इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों छात्र-छात्राओं और स्थानीय ग्रामीणों का आवागमन बना रहता है। पोल की अत्यंत खराब हालत को देखते हुए राहगीरों और स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा पैदा हो गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मामले की जानकारी होने के बावजूद जिम्मेदार विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है, जिससे कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द जर्जर पोल को बदलवाने की मांग की है।
नेपाल में भोटेकोशी नदी की बाढ़ में डूबे कृषि विकास बैंक से पुलिस ने करीब 50 करोड़ नेपाली रुपये का सोना, डेढ़ करोड़ नेपाली रुपये नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित बरामद किए। pic.twitter.com/QegnNsP5Yt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 1, 2026






















