महराजगंज

महराजगंज 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल महराजगंज द्वारा रविवार, 30 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान के तहत एक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल महराजगंज द्वारा रविवार, 30 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान के तहत एक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का आयोजन कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन और द्वितीय कमान अधिकारी नरेश कुमार जांगिड़ के नेतृत्व में हुआ।
यह कार्यक्रम महान हॉकी जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान “खेलेगा भारत, जीतेगा भारत” का हिस्सा रहा।
साइकिल रैली में वाहिनी के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के जरिए आम जनमानस को नियमित साइकिलिंग अपनाने, शारीरिक फिटनेस बनाए रखने और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया।
लॉ छात्र अंकुर चौधरी हत्याकांड: इलाज के दौरान मौत, भारी सुरक्षा के बीच हुआ अंतिम संस्कारhttps://t.co/i0z3JP45Vf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 30, 2026






















