नेपाल जा रहे कर्नाटक निवासी की महराजगंज में तबीयत बिगड़ी: जिला अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

महराजगंज

महराजगंज नेपाल यात्रा पर जा रहे कर्नाटक निवासी एक पर्यटक की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें महराजगंज जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज नेपाल यात्रा पर जा रहे कर्नाटक निवासी एक पर्यटक की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें महराजगंज जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

पीड़ित की पहचान बेंगलुरु (कर्नाटक) के बीटीएम सेकेंड स्टेज, एनएस पाल्या निवासी 56 वर्षीय एम. मंजूनाथ पुत्र ए.एन. माधव राव के रूप में हुई है। वे नेपाल भ्रमण के उद्देश्य से निकले थे, इसी दौरान रास्ते में उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया।

जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया कि मरीज की स्थिति नाजुक है और उन्हें डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है। अस्पताल प्रशासन द्वारा मरीज के दिए पते व संपर्क नंबरों के आधार पर परिजनों से बातचीत करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि उन्हें स्थिति की जानकारी दी जा सके।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.