रिश्तेदार डॉक्टर ने 12वीं की छात्रा से किया दुष्कर्म, ओयो होटल सीज; हालत गंभीर

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र में एक रिश्तेदार द्वारा 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र में एक रिश्तेदार द्वारा 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने छात्रा को स्कूल छोड़ने के बहाने अपनी गाड़ी में बैठाया और एनएच-34 स्थित एक होटल में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना स्थल होटल को सीज कर दिया है।

स्कूल छोड़ने के बहाने होटल ले गया आरोपी

पीड़िता के परिजनों के अनुसार, मुंडाखेड़ा चौराहे से छात्रा अपने रिश्ते में चाचा लगने वाले रिजवान (पेशे से डॉक्टर) की गाड़ी में स्कूल जाने के लिए बैठी थी। आरोप है कि रिजवान उसे जबरन एनएच-34 स्थित ‘मिड हाईवे’ ओयो होटल ले गया। वहां उसने छात्रा के साथ बर्बरतापूर्वक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी छात्रा को गंभीर हालत में और किसी को बताने पर परिवार को जान से मारने की धमकी देकर चौराहे पर छोड़कर फरार हो गया।

अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक

अधिक रक्तस्राव और हालत बिगड़ने पर परिजनों ने छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की टीम उसकी स्थिति को स्थिर करने में जुटी है। घटना के बाद पीड़िता के परिवार में भारी आक्रोश और शोक का माहौल है।

प्रशासन की कार्रवाई: ओयो होटल सीज

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी शोभित कुमार और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। एसडीएम सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर पुलिस और प्रशासनिक टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ‘मिड हाईवे’ होटल को सीज कर दिया है।

बुलडोजर कार्रवाई की मांग

घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों में भारी गुस्सा है। ग्रामीणों ने आरोपी रिजवान के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई करने तथा उसके अवैध निर्माण व संपत्तियों पर प्रशासन से बुलडोजर चलाने की मांग की है। पुलिस आरोपी की तलाश और मामले की विधिक कार्रवाई में जुटी है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

कान्हा की भक्ति में झूमा परतावल, डोल यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब; भक्तों ने फोड़ी मटकी राधा-कृष्ण की अलौकिक झांकी और भव्य आरती ने भक्तों को किया भाव-विभोर, हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ आयोजन

कान्हा की भक्ति में झूमा परतावल, डोल यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब; भक्तों ने फोड़ी मटकी राधा-कृष्ण की अलौकिक झांकी और भव्य आरती ने भक्तों को किया भाव-विभोर, हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ आयोजन