बलिया

बलिया जनपद में 1000 बंदियों की क्षमता वाले नए आधुनिक जेल भवन के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि निर्माण से जुड़ी सभी प्रमुख बाधाएं दूर कर ली गई हैं और जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद में 1000 बंदियों की क्षमता वाले नए आधुनिक जेल भवन के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि निर्माण से जुड़ी सभी प्रमुख बाधाएं दूर कर ली गई हैं और जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा।
आधुनिक व भूकंपरोधी तकनीक से लैस होगा परिसर
नया जेल भवन बलिया-गड़वार मार्ग पर ग्राम नरायनपाली, खड़ीचा एवं घोसवटी में सड़क के किनारे 62 एकड़ भूमि पर बनाया जाना है, जिसमें से 57 एकड़ भूमि की खरीद पूरी हो चुकी है। प्रस्तावित भवन को अत्याधुनिक सुरक्षा व्यवस्था, बेहतर प्रबंधन और भूकंपरोधी तकनीक से तैयार किया जाएगा।
लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई जिम्मेदारी
शासन ने नए जेल भवन के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को कार्यदायी संस्था नामित किया है। भूमि संबंधी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब निर्माण कार्य शुरू कराने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। नए परिसर के बनने से जिले की जेल व्यवस्था को आधुनिक रूप मिलेगा और बंदियों की क्षमता में बड़ी वृद्धि होगी।
महराजगंज में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित डंपर मकान और दुकान में घुसा, दो क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया वाहनhttps://t.co/wEAIdSJ1ma
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 21, 2026






















